नहीं रहे अभिनेता इरफ़ान खान , मुंबई में हुआ निधन
बॉलिवुड ऐक्टर इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे। कोलन इनफेक्शन के चलते पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
बुधवार को मिली खबरों के मुताबिक इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। इरफान का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल में ही है। डॉक्टर्स की सलाह के बाद अस्पताल से सीधे कब्रिस्तान ले जाई जाएगी बॉडी। शाम 5 बजे के आस-पास अंतिम संस्कार होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें अंधेरी के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो किसी बॉलिवुड सिलेब को इरफान के अंतिम संस्कार में जाने की इजाजत नहीं होगी।

फिल्ममेकर शूजित सरकार ने इरफान को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा है, "मेरे प्रिय मित्र इरफ़ान। आप लड़े और लड़े और लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा .. हम फिर से मिलेंगे .. सुतापा और बाबिल के प्रति संवेदना .. आपने भी लड़ाई लड़ी, सुतापा आपने इस लड़ाई में हर संभव मदद की। शांति और ओम शांति। इरफान खान को सलामी।"
चार दिन पहले मां को खोया
इरफान खान राजस्थान के टोंक के नवाबी खानदान से ताल्लुक रखते थे। उनका बचपन भी टोंक में ही गुजरा। उनके माता-पिता दोनों टोंक के ही रहने वाले थे। आज भी उनके रिश्तेदार और परिवार के कई लोग टोंक में रहते हैं जो उनकी सेहत की दुआएं कर रहे हैं। अभी चार दिन पहले (शनिवार को) ही उनकी माता का जयपुर में देहांत हो गया था। उसमें भी इरफान खान तबीयत खराब होने के कारण नहीं आ सके थे।

आखिरी बार अंग्रेजी मीडियम में दिखे इरफान
इरफान खान आखिरी बार 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे, जो 13 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि, लॉकडाउन के चलते यह फिल्म सिर्फ दो दिन ही सिनेमाघरों में चल पाई। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले इरफान ने फैन्स के लिए यू-ट्यूब पर अपना इमोशनल मैसेज छोड़ा था। उन्होंने कहा था, "हैलो भाइयों-बहनों, नमस्कार। मैं इरफान। मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी। खैर, ये फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' मेरे लिए बहुत खास है। सच...यकीन मानिए, मेरी दिली ख्वाहिश थी कि इस फिल्म को उतने ही प्यार से प्रमोट करूं, जितने प्यार से हम लोगों ने बनाया है। लेकिन मेरे शरीर के अंदर कुछ अनवांटेड मेहमान बैठे हुए हैं। उनसे वार्तालाप चल रहा है। देखते हैं किस करवट ऊंट बैठता है। जैसा भी होगा आपको इत्तिला कर दी जाएगी।"